ALP vacancy 2024 के आने की प्रतीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों को है। जिनका सपना loco pilot बनना हैं। या जो ITI या Diploma कर चुके हैं और अच्छी खासी सैलरी वाले नौकरी की तलाश में हैं। सभी बेसब्री से rrb alp upcoming vacancy 2024 के लिए, rrb के ओर से किसी भी notification का आशा लगाए बैठे हैं। इस लेख में आपको ALP के job के बारे मे पूरी जानकारी देंगे। साथ-साथ ये भी बतायेंगे कि 2024 में ALP vacancy कब आयेगा या आ सकता है।
ALP क्या होता हैं?
सलोपा या ALP का full form सहायक लोकों पायलट या Assistant Loco Pilot होता है। इनका मुख्य काम train का संचालन करना होता है। जिनका भी सपना Indian Railway में loco pilot बनना है उनको ALP के post पर join करना होता है। Railway द्वारा प्रारम्भिक पदस्थापन ALP के पद पर ही कराया जाता है। जो आगे चलकर Loco pilot के पद पर प्रोन्नति पाते हैं।
alp job is good or bad? ALP की नौकरी अच्छी है?
यदि आपके आपके पास ITI या Polytechnic जैसी छोटी या मध्यम टेक्निकल क्वालीफिकेशन है। आप इसके आधार पर एक सरकारी नौकरी पाना चाहते है, तो Indian Railway में ALP बनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पद पर आपको अच्छी खासी सैलरी मिल जाती है। लेकिन ये बात भी स्वीकार करना पड़ेगा कि ALP या LP के नौकरी में सुकून कम है और ग्रेड पे भी बहुत कम है। यदि आप इस पद पर आना चाहते है तो आपको भी ALP vacancy का प्रतीक्षा करना चाहिए।
कब आयेगा ALP vacancy 2024
दोस्तो railway की कोई भर्ती SSC के भर्तियों जैसी प्रत्येक वर्ष नहीं आता है। यदि रेलवे का
पिछला रिकार्ड देखा जाए तो alp की vacancy प्रत्येक 4 या 5 साल पर आ ही जाता है।
इसके trend के अनुसार railway को अभी 2023 में ही Alp requirements का नोटिफिकेशन जारी कर देना चाहिए था।
क्योंकि पिछ्ली Alp/Technician भर्ती वर्ष 2018 में आयी थी।
हालांकि की सरकार की पहली लचर नीति,दूसरी सरकारी नौकरी कम करने की नीयत और तीसरी निजीकरण को बढ़ावा देने की नीति इत्यादि कारणों से vacancy आने में देरी हो रही है।
फिर भी Railway के लगभग सभी जोनों में लोकों पायलट और सहायक लोकों पायलट की कमी मेहसूस की जा रहीं है। इससे पूरी उम्मीद है कि जनवरी 2024 तक rrb alp 2024 vacancy का नोटिफिकेशन कंफर्म जारी कर दिया जाएगा। यदि आप भारतीय रेल्वे में ALP बनना चाहते है तो अपनी तैयारी जारी रखना चाहिए या प्रारंभ कर देना चाहिए। क्युकी vacancy आने के बाद तैयारी प्रारंभ करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। और आपके लिए Exam क्वालीफाई करना कठिन हो सकता है। इसलिए आपको Alp वेकेंसी 2024 का इंतजार करने बजाय तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।
rrb Alp upcoming vacancy 2024 की तैयारी कैसे करें
ALP की तैयरी कैसे करे ये जानने से पहले आपको Alp job profile की संपूर्ण जानकारी लेनी चाहिए।
Alp के भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत railway द्वारा वर्तमान में 3 चरण में Exam कराया जाता है। उसके बाद चिकित्सा परिक्षा और डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होता है।
Exam के तीनों चरण का syllabus और level भिन्न होता है।
प्रथम चरण में General Attitude, Reasoning, General Science और General Awareness & Current Affairs के मध्यम लेवल के Questions पूछे जाते हैं। यह चरण केवल Qualifying प्रकृति होता है। प्रथम चरण यानी Cbt1 के लिए उपरोक्त विषयो का अभ्यास करना होगा।
द्वितीय चरण में दो पार्ट होते हैं। Part A में Reasoning, General Attitude, Basic Science (Specifically Physics) & Engineering(Engineering Drawings) के Questions, और थोड़े बहुत General Awareness के Questions पूछे जाते है। इसके मार्क्स मेरिट में जुड़ते हैं। अतः Part A में अधिक से अधिक मार्क्स लाने के लिए उपरोक्त विषयों का गहन अध्ययन और अभ्यास करना चाहिए।
द्वितीय चरण के Part B में आपके द्वारा चुने गए ट्रेड से Technical Questions पूछे जाते हैं। ये ट्रेड आपको फॉर्म भरते समय चुनना होता है। जो आपके ITI/Diploma/B. Tech के स्ट्रीम के अनुसार अलग अलग होता है। Part B भी Qualifying प्रकृति का होता है ।
इसके बाद तृतीय चरण में Psycho टेस्ट होता है। इसकी तैयारी विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा 5-10 दिनों के क्लास में करायी जाती है। आपको कोचिंग संस्थान ज्वाइन कर लेना चाहिए। संस्थान में आपको Alp Psycho test की तैयारी के लिए बेहतर कंटेंट और एनवायरनमेंट मिलता है।
RRB alp 2024 में कितने Vacancy आयेगी।
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की वैकेंसी अधिक संख्या में ही आती है। 2018 में 30000 से अधिक ALP की वैकेंसी आई थी। और इस साल भी उम्मीद है जो 2024 का नोटिफिकेशन होगा उसमें लगभग 20000 से अधिक वैकेंसी आएगी। किसी भी सरकारी नौकरी में 20000 पोस्ट होना एक अच्छा खासा पोस्ट होता है।
यदि आप इसकी तैयारी 6 महीने ठीक से कर लेते हैं, तो आपका सिलेक्शन सुनिश्चित हो जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि नोटिफिकेशन में जितनी वैकेंसी रहती है उसे बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। हालांकि यह हमेशा नहीं होगा। फिर भी नोटिफिकेशन में वैकेंसी की संख्या कम आती है। तो एसे मे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। हो सकता है आगे चलकर वैकेंसी की संख्या बढ़ा दिया जाए। क्योंकि इस प्रकार की घटना 2018 में हो चुकी है। 2018 मे पहले ALP की मात्रा 10000 वैकेंसी आई थी। बाद में इसे बढ़ाकर लगभग 30000 कर दिया गया।
RRB ALP VACANCY में 2024 ALP पोस्ट के लिए आयु सीमा।
पिछली वैकेंसी में असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए जो अधिकतम आयु सीमा :
सामान्य कैंडिडेट के लिए 30 वर्ष। अति पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के लिए 33 वर्ष। और अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 35 वर्ष था। तो उम्मीद है की अपकमिंग वैकेंसी में भी जो अधिकतम आयु सीमा है वह इसी प्रकार रहेगा ।
इसके अलावा जो स्पेशल कैटिगरी होते हैं जैसे एक्स सर्विसमैन, मिलिट्री मैन इत्यादि के लिए अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियम के अनुसार रिलैक्सेशन दिया जाएगा।
ALP vacancy 2024 से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
आप Alp की तैयारी से संबंधित या इससे संबंधित अधिक जानकारी चाहते हैं, तो हमारा यूट्यूब चैनल फॉलो कर सकते हैं।
Q- Alp की Salary कितनी होती है?
Ans- Alp की प्रारंभिक पोस्टिंग लेवल 2 में 1900 ग्रेड पे पर होती है। और सैलरी लोकेशन के अनुसार 45000 se 65000 तक मिलता है।
Q- RRB alp Vs RRB Je कौन सी नौकरी अच्छा है।
Ans- निसंदेह RRB JE नौकरी ज्यादा अच्छा है। क्योंकि RRB JE का प्रारंभिक पोस्टिंग ही 4200 ग्रेड पे पर होता है। और RRB Alp/LP का अधिकतम ग्रेड पे 4200 होता है।
Q- भारतीय रेलवे के लोकों पायलट को क्या सुविधाएं मिलती है।
Ans- लोकों पायलट को भी वे सभी सुविधाएं मिलती है। जो एक समान्य रेलवे कर्मचारी को मिलता है।
Q- RRB ALP VACANCY कब आयेगा।
Ans- वर्ष 2024 में RRB Alp/Technician की भर्ती आने की पूरी संभावना है।
Q- Assistant Loco Pilot या Loco pilot का क्या काम होता है।
Ans- ट्रेन संचालन ही Loco pilot का मुख्य काम है।
2 Comments
RAHUL · December 1, 2023 at 1:15 pm
MY AGE 27 YEAR’S COMPLETE KYA ME ALP ME JA SAKTA HU JANKARI DE SC CATEGORY HE
Deepak Kushwaha · March 17, 2024 at 9:19 pm
yes