दोस्तों आपमे से बहुत सारे कैंडिडेट RRB ALP 2024 का फॉर्म भरें हुए है। आप सभी Alp प्रथम चरण के परीक्षा का प्रतीक्षा कर रहे है। ALP Vacancy के increase होने के से Cbt1 एग्जाम delay हो रहा है। खैर एग्जाम तो देर सबेर होगा ही। अभी इस आर्टिकल में Rrb Alp Cbt 1 Exam के लिए Expected Cut-off के बारे मे बात करेंगे।
आपमे से बहुत लोग सोचेंगे की Exam हुआ नहीं, और हम Cut-off की बात करने लगे। तो आपको स्पष्ट कर दें कि कि यह पोस्ट सिर्फ इसलिए है कि आप Candidates अपनी स्टडी को Evaluate कर पाएं। आप अपनी तैयारी को लेकर अस्वस्थ हो पाएं। तो चलिए देखते हैं क्या हो सकता है Alp Cbt1 Expected Cut-off.
Alp Cbt1 Expected Cut-off 2024 Evaluation:
So Alp cbt1 के cut-off को समझने के लिए हमे Alp Exam के process और सिलेक्शन प्रोसेस के बारे मे समझने होगा। इस Exam में CBT1 से पूरी Vacancy के 15 गुना Candidates CBT2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाते है। फिर Cbt2 से Pshyco टेस्ट के लिए 8 गुना Candidates शॉर्टलिस्ट किए जाते हैं। फिर DV और Medical Test के लिए Vacancy के 3 गुना Candidates शॉर्टलिस्ट किए जाते है। इन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों से मुख्य लिस्ट और waiting लिस्ट तैयार किए जाते हैं। ALP के cbt1 से cbt2 के लिए 15 गुना अभ्यर्थी क्यूँ शॉर्टलिस्ट किए जाते हैं, ये हम आगे समझेंगे। चुकी Alp vacancy की संख्या के 15 गुना candidates शार्टलिस्ट होते है इसलिए cbt1 का Cut-off बहुत हाई नहीं जाता है। इसबार vacancy बढ़ाकर 18799 कर दी गयी है। इसप्रकार Cbt 2 के लिए 281985 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किये जायेंगे। इसलिए इस बार भी Cut-off ज्यादा नहीं जाने वाले हैं। तो आइये देखते हैं इस Alp cbt1 2024 में Cut-off कितना जाएगा।
Alp Cbt1 Expected Cut-off 2024 :
आपको ज्ञात होगा कि RRB के अलग अलग जोन का Cut-off अलग अलग बनता है। फिर भी एक Average कट ऑफ की बात करे तो 2018 वाली Alp vacancy में SC/ST का cut off 22-25, OBC का Cut-off 26-28 और UR का Cut-off 30-34 तक गया था। जबकि उस समय रिक्तियों की संख्या 28000+ थीं. चुकीं 2024 में रिक्तियां 18799 ही है और समय के साथ competition भी बढ़ गया।
इस लिये इस बार Alp cbt1 का Cut-off अलग अलग category के लिए निम्न प्रकार होगा।
SC/ST- 25-29 out of 75.
OBC- 30-34 out of 75.
EWS- 31-34 out of 75.
UR- 35-38 out of 75.
यदि CBT1 में आपका Score इतना रहता है तो Cbt2 के लिए qualify कर जाएंगे।
लेकिन ध्यान रहे कभी भी minimum के बारे मे नहीं सोचना चाहिए। तो आप ज्यादा ज्यादा score के बारे में माइंड सेट रखियेगा।
Cbt1 के लिए 15 गुना candidates क्यूँ शॉर्ट लिस्ट किए जाते हैं:
चुकी Cbt 2 के बाद pshyco टेस्ट के लिए रिक्तियों का 8 गुना अभ्यर्थियों को select करना है। इसलिए cbt1 से 15 गुना candidates को शार्टलिस्ट किया जाता है। अब आप सोचेंगे की कि सायको टेस्ट के लिए 8 गुना परीक्षार्थियों को शॉर्टलिस्ट करने की क्या आवश्यकता है। तो आपको बता दें कि सायको टेस्ट में मे बहुत से talented लोग भी disqualify हो जाते हैं। कई अभ्यर्थी जिनके cbt2 मे 80-85 out 100 marks रहते है। और वी सायको टेस्ट में फेल कर जाते है। इसके अलावा Medical Test मे A1 category Requirement के कारण 15-20% लोग disqualify हो जाते जाते हैं। इसलिए RRB को प्रयाप्त रिजर्व परीक्षार्थियों की आवश्कता होती है। यहि कारण है कि Cbt1 से Cbt2 के लिए 15 गुना candidates शॉर्टलिस्ट किए जाते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद ।
0 Comments