This is short biography of Shakti Dubey IAS Topper.

Shakti Dubey IAS Biography :-

बलिया के रहने वाली एक साधारण सी लड़की जिसे 22 अप्रैल 2025 से पहले कुछ गिने चुने ही लोग जानते थे। लेकिन उसी दिन ऐसा कुछ हुआ कि उसी दिन उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। उसी दिन UPSC ने CSE 2024 का रिजल्ट डिक्लेयर्ड किया। और उस लड़की ने वह कर दिखाया जिसे सपना मुश्किल से कुछ लोग ही देखते हैं।
उन्होंने हासिल किया UPSC All India Rank- 1.
रातों-रात उनके घर के बाहर मीडिया का जमावटा लग गया। देश के नामी न्यूज़ चैनल उनके घर इंटरव्यू के लिए लाइन में खड़े हो गए। वह लड़की केवल बलिया की ही नहीं बल्कि पूरे देश की पहचान बन गई।
आज पूरा देश उनको UPSC Topper शक्ति दुबे के नाम से जानता है।

Shakti Dubey IAS का संघर्ष:

भले ही दुनिया के नजर में यह शोहरत उन्हें रातों रात मिली हो लेकिन इसके पीछे एक लंबी और संघर्ष भरी यात्रा छुपी है।. कई बार असफलताओं ने रास्ता रोका, समाज ने ताने मारे, हालात ने हिम्मत तोड़ने की कोशिश की लेकिन हर ठोकर ने उन्हें और मजबूत बनाया।

UPSC Journey Shakti Dube IAS Topper 2025-

इन्होंने स्कूली शिक्षा प्रयागराज से पूरी करने के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में (Bio Chemistry) Bachelor of Science की डिग्री हासिल की। जिससे उन्हें UPSC परीक्षा के लिए एक मजबूत बेस बनाने में मदद मिली।.
2016 में अपने स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने वाराणसी में Banaras Hindu University में Biochemistry से Master of Science की डिग्री ली।. Post Graduate होने के बाद शक्ति दुबे ने कुछ समय के लिए टीचिंग शुरू की। 2018 में उन्होंने MSc पूरी करने के बाद UPSC CSE की तैयारी शुरू कर दी।.
अपने Optional subject में उन्होंने Political Science- International Relation को चुना।
उन्होंने लगातार 3 Attemped किए लेकिन Prelims नहीं निकला। 4th Attemped में उनका Mains में हुआ लेकिन इंटरव्यू में 12 मार्क से रह गई। तब वह पूरी तरह से टूट चुकी थी। तभी उनका परिवार उनका ढाल बनके उनके सामने आया। और उनके भाई ने कहा भगवान ने तुम्हें रैंक-1 के लिए बनाया है। तब उसके बाद शक्ति दुबे ने कड़ी मेहनत की। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस सेट लगाए और PYAQ सॉल्व किये और इसके अलावा उन्होंने Mains Answer Writing में भी काफी फोकस किया।

How to Be An IAS Officer

Finally सफलता प्राप्त हुआ:

जब 22 अप्रैल 2025 को रिजल्ट आया तो शक्ति को विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका All INDIA RANK- 1 आएगा। और वह बात भी सच साबित हुई जो कुछ साल पहले उनके भाई ने बोला था। आज शक्ति दुबे एक नाम नहीं बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है, कि हौसले बुलंद हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *